अंतर्राष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे, विदेश मंत्री डॉ जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

डोनाल्‍ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स की उपस्थिति में, भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे होगा।

डोनाल्‍ड ट्रंप सत्‍ता की आधिकारिक हस्‍तांतरण के दौरान समारोह को संबोधित भी करेंगे। जे. डी. वैंस को उपराष्‍ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। अनेक विदेशी राजनेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

इनमें अर्जेंटीना के राष्‍ट्रपति जेवियर मिलेई, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इक्‍वाडोर के राष्‍ट्रपति डैनियल नोबोआ, अल सल्‍वाडोर के राष्‍ट्रपति नईब बुकेले, ब्राजील के पूर्व राष्‍ट्रपति जायर बोल्‍सोनारो और पालैंड के पूर्व प्रधानमंत्री मातेज मोराविक शामिल हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले कल रात वाशिंगटन डीसी में विजय रैली में 78 वर्षीय ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्‍होंने अपने कार्यकाल के पहले दिन हस्‍ताक्षर किए जाने वाले कार्यकारी आदेशों का भी उल्‍लेख किया।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

2 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

2 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

3 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

3 घंटे ago