भारत

भारत सरकार का दूरसंचार विभाग 17 से 21 अगस्त तक पुणे में ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक का आयोजन करेगा

भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत, दूरसंचार विभाग पुणे में 17 से 21 अगस्त 2026 तक “एक लचीले भविष्य के लिए नवाचार, सहयोग और परिवर्तन (आईसीटी) ” विषय पर ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ट्रैक) का नेतृत्व और आयोजन करेगा। यह ब्रिक्स मंच के अंतर्गत देश भर में आयोजित की जा रही प्रमुख क्षेत्रों पर बैठकों की श्रृंखला का एक हिस्सा होगा। ब्रिक्स में विश्व के ग्यारह प्रमुख उभरते बाजार और विकासशील देश शामिल हैं: ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात।

पांच दिवसीय आईसीटी ट्रैक में ब्रिक्स सदस्य देशों के संचार मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और आईसीटी विशेषज्ञ एक साथ आएंगे ताकि सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों में सहयोग को मजबूत किया जा सके और एक सुरक्षित, समावेशी और लचीले डिजिटल भविष्य को आगे बढ़ाया जा सके। इस अवधि के दौरान तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) में सहयोग हेतु ब्रिक्स कार्य समूह की 7वीं बैठक | 17-19 अगस्त 2026

कार्यक्रम का शुभारंभ 17 से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली 7वीं ब्रिक्स आईसीटी कार्य समूह की बैठक से होगा। प्रतिनिधि सार्वभौमिक, सार्थक, किफायती, मजबूत और लचीली कनेक्टिविटी के लिए आईसीटी इकोसिस्‍टम का विकास, विश्वसनीय, सुरक्षित और मानव-केंद्रित डिजिटल वातावरण, समावेशी विकास के लिए डिजिटल कौशल और क्षमता विकास, और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अगली पीढ़ी के संचार, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, साइबर सुरक्षा, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल इकोसिस्‍टम सहयोग सहित आईसीटी में नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को मजबूत करने जैसे प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श करेंगे।

डिजिटल ब्रिक्स फोरम और एक्सपो | 20 अगस्त 2026

20 अगस्त 2026 को, भारत डिजिटल ब्रिक्स फोरम और एक्सपो की मेजबानी करेगा, जो उभरती डिजिटल प्रौद्योगिकियों और लचीले आईसीटी इकोसिस्‍टम में सहयोग पर चर्चा और प्रदर्शन के लिए एक मंच साझा करेगा।

इस फोरम में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर विषयगत पैनल चर्चाएं होंगी, जिनमें बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और टिकाऊ एवं लचीले डिजिटल एवं आईसीटी इकोसिस्‍टम शामिल हैं।

ब्रिक्स संचार मंत्रियों की 12वीं बैठक | 21 अगस्त 2026

ब्रिक्स संचार मंत्रियों की 12वीं बैठक 21 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। भारत की ओर से संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया इस बैठक में भाग लेंगे। ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्रियों द्वारा ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करने और सतत एवं लचीले आईसीटी इकोसिस्‍टम , साइबर सुरक्षा एवं विश्वसनीय आईसीटी, डिजिटल कौशल एवं क्षमता निर्माण तथा नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में पुणे में इन तीन महत्वपूर्ण आयोजनों की मेजबानी, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने, डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने और प्रौद्योगिकी-आधारित, स्‍थाई और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के प्रति देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

10 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

11 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

11 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

11 घंटे ago