बिज़नेस

कुकी-जो परिषद (KZC) ने यात्रियों और आवश्यक वस्तुओं की मुक्त आवाजाही के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-02 खोलने का फैसला किया

एक महत्वपूर्ण निर्णय में, कुकी-जो परिषद (KZC) ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग-02 को यात्रियों और आवश्यक वस्तुओं की मुक्त आवाजाही के लिए खोलने का फैसला किया है। यह निर्णय नई दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में गृह मंत्रालय के अधिकारियों और KZC के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई कई बैठकों के बाद लिया गया। KZC ने भारत सरकार द्वारा NH-02 पर शांति बनाए रखने तैनात सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है।

इसके साथ ही, आज नई दिल्ली में गृह मंत्रालय, मणिपुर सरकार, और कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (KNO) तथा यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (UPF) के प्रतिनिधियों के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक भी आयोजित हुई। बैठक का समापन एक त्रिपक्षीय सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन्स (Suspension of Operations) समझौते पर हस्ताक्षर के साथ हुआ, जिसमें पुनः बातचीत के आधार पर नियम और शर्तें (ग्राउन्ड रुल्स) शामिल हैं, जो समझौते पर हस्ताक्षर की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होंगी। अन्य प्रावधानों के साथ, संशोधित ग्राउन्ड रुल्स में निम्नलिखित को दोहराया गया:

i) मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता।

ii) मणिपुर राज्य में स्थायी शांति और स्थिरता लाने के लिए बातचीत आधारित समाधान की आवश्यकता।

KNO और UPF ने भी निम्नलिखित पर सहमति जताई है:

i) सात निर्दिष्ट शिविरों को संघर्ष की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर स्थानांतरित करना।

ii) निर्दिष्ट शिविरों की संख्या को कम करना।

iii) हथियारों को निकटतम CRPF/BSF शिविरों में स्थानांतरित करना।

iv) सुरक्षा बलों द्वारा कैडरों की कठोर शारीरिक सत्यापन प्रक्रिया, ताकि विदेशी नागरिकों को, यदि कोई हों, सूची से हटाया जाए।

संयुक्त निगरानी समूह अब से ग्राउन्ड रुल्स के प्रवर्तन की बारीकी से निगरानी करेगा, और भविष्य में उल्लंघनों से सख्ती से निपटा जाएगा, जिसमें SoO समझौते की समीक्षा भी शामिल है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

9 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

9 घंटे ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

9 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

14 घंटे ago