बिज़नेस

DPIIT और यस बैंक ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए साझेदारी की

भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने यस बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य नवाचार को प्रोत्साहन देना और देश भर में उत्पाद स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उद्यमियों को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करना है।

यह साझेदारी डीपीआईआईटी की स्टार्टअप इंडिया पहल और यस बैंक की वित्तीय विशेषज्ञता का लाभ उठाएगी, ताकि शुरुआती चरण के उद्यमों के लिए बाजार संपर्क, फंडिंग की उपलब्धता, मार्गदर्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सहायता की सुविधा मिल सके। स्टार्टअप को यस बैंक के हेडस्टार्टअप कार्यक्रम से लाभ होगा, जो कार्यशील पूंजी, क्रेडिट पहुंच और नकदी प्रवाह प्रबंधन सहित बैंकिंग और वित्तीय समाधान प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, उन्हें यस बैंक के व्यापक नेटवर्क, रणनीतिक साझेदारी और उद्योग विशेषज्ञता तक पहुंच मिलेगी, जिससे वे परिचालन बढ़ाने और प्रभावी ढंग से निवेश आकर्षित करने में सक्षम होंगे।

इस अवसर पर बोलते हुए, डीपीआईआईटी संयुक्त सचिव संजीव ने सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “भारत का विनिर्माण और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र एक परिवर्तनकारी मोड़ पर है, और इस तरह की साझेदारी नवाचार-आधारित विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हम उभरते स्टार्टअप को आगे बढ़ने और आगे बढ़ने के लिए सही संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए यस बैंक के साथ सहयोग करके प्रसन्न हैं”।

इस समझौता ज्ञापन पर डीपीआईआईटी निदेशक डॉ. सुमीत जारंगल और यस बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख रोहित अनेजा ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। यह सहयोग भारत में एक मजबूत और आत्मनिर्भर स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Editor

Recent Posts

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कथित दमन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया को लेकर निराशा जताई

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कथित दमन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया…

1 मिनट ago

संसद की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नीट पेपर लीक पर सार्थक चर्चा पर जोर दिया

संसद में आज लगातार पांचवें दिन भी हंगामा जारी रहने पर लोकसभा की कार्यवाही सोमवार…

3 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बुखारेस्ट में भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बुखारेस्ट में भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया। इस कार्यक्रम…

9 मिनट ago

ग्लासगो में रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत

23वें राष्ट्रमंडल खेलों -सीडब्ल्यूजी का शुभारंभ स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक भव्य और रंगारंग उद्घाटन…

5 घंटे ago

विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत की आठवीं व्यापार नीति समीक्षा (TPR) का दूसरा और अंतिम सत्र जिनेवा में संपन्न हुआ

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत की आठवीं व्यापार नीति समीक्षा (टीपीआर) का दूसरा और…

6 घंटे ago

NIELIT और SCL मोहाली ने ईचिपहब पर स्वदेशी 1.2 माइक्रोमीटर (µm) प्रोसेस डिजाइन किट उपलब्ध कराने के लिए भागीदारी की

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के तहत एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था,…

6 घंटे ago