बिज़नेस

DPIIT ने भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ITC के साथ महत्‍वपूर्ण साझेदारी की

उद्यमिता और नवाचार को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने भारत के अग्रणी व्‍यापार समूहों में से एक आईटीसी लिमिटेड के साथ अहम साझेदारी की है।

यह सहयोग देश भर में स्टार्टअप्स के लिए सुगठित बाजार सृजित करने और स्टार्टअप विकास तथा तकनीकी प्रगति में तेजी लाने के साझा दृष्टिकोण के अनुरूप है।

यह समझौता ज्ञापन (एमओयू) विशेष रूप से गतिशील साझेदारी का माहौल तैयार करेगा जिसमें आईटीसी के व्यापक बाजार नेटवर्क के विशाल अनुभव और विशेषज्ञता देश भर में स्टार्टअप्स को सहयोग देने में डीपीआईआईटी की पहल का पूरक बनेगी।

साझेदारी के तहत आईटीसी, विनिर्माण निष्पादन प्रणालियों (एमईएस) के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, विनिर्माण स्थलों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा अवसरों का संयोजन, ऊर्जा भंडारण प्रणालियों आदि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में स्टार्टअप समाधान उपलब्‍ध कराएगा।

इस प्रो-स्टार्टअप पहल के बारे में जानकारी देते हुए डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि यह भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के साथ संरेखित है। इसके अलावा यह नवाचार-आधारित उद्यमिता द्वारा समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देकर विजन 2047 की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। संजीव ने कहा कि हम स्टार्टअप के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आकलन योग्‍य समाधान और परिवर्तनकारी विकास को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं।

आईटीसी कॉरपोरेट मामलों के अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन स्टार्टअप और आईटीसी दोनों का महत्‍व बढ़ाएगा। यह डिजिटल उपयोग से भविष्य उपयोगी विनिर्माण और परिचालन उत्कृष्टता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। साथ ही इससे आईटीसी के संधारणीय विस्तार के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में ध्यान केंद्रित होगा।

Editor

Recent Posts

राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता हेल्पलाइन ने 31 क्षेत्रों में 52 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिफंड दिया

राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता हेल्पलाइन-एनसीएच ने 31 क्षेत्रों में 52 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिफंड दिया…

31 मिनट ago

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने 203 किलोग्राम रवादार मादक पदार्थ से लदी स्पीड बोट को पकड़ा

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ घनिष्ठ समन्वय में…

34 मिनट ago

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सशक्त और सूचना-समृद्ध बनाने के उद्देश्य से भारत-विस्तार नामक डिजिटल पहल का शुभारंभ किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जयपुर से किसानों के लिए डिजिटल सहयोगी…

2 घंटे ago

चेन्नई में कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी कंपनी में प्रथम कैडेट प्रशिक्षण पोत – कृष्णा को लॉन्च किया गया

तमिलनाडु में चेन्नई के कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी कंपनी में निर्माणाधीन तीन कैडेट प्रशिक्षण…

5 घंटे ago

आधार ऐप के माध्यम से 1 मिलियन लोगों ने घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) के नए आधार ऐप को लेकर आम जनता में भारी…

8 घंटे ago

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमरीका के साथ परमाणु वार्ता के दूसरे दौर के लिए जिनेवा पहुंचे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमरीका के साथ परमाणु वार्ता के दूसरे दौर के…

8 घंटे ago