बिज़नेस

DPIIT ने भारतीय स्टार्टअप्स के विकास और वैश्विक विस्तार में तेजी लाने के लिए स्ट्राइड वेंचर्स के साथ साझेदारी की

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने भारतीय स्टार्टअप्स के विकास में तेजी लाने और उनकी वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाने के लिए एक अग्रणी उद्यम ऋण फर्म स्ट्राइड वेंचर्स के साथ भागीदारी की है।

यह सहयोग रणनीतिक मार्गदर्शन और बाजार पहुंच के साथ वित्तीय सहायता को एकीकृत करके स्टार्टअप्स के लिए अपार अवसर पैदा करने में विशेष रूप से सहायक होगा।

इस सहयोग के व्यापक आर्थिक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए स्टार्टअप इंडिया के संयुक्त सचिव श्री संजीव ने कहा कि ये प्रयास निश्चित रूप से समग्र आर्थिक विकास को प्राप्त करने के लिए एक कदम के रूप में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए भारत के व्यापक आर्थिक एजेंडे को मजबूती देंगे।

यह प्रयास भारत सरकार की मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड रणनीतियों से मेल खाता है, जो विनिर्माण, उपभोक्ता, बी2बी और क्लीनटेक जैसे क्षेत्रों को लक्षित करता है। श्री संजीव ने कहा कि इस साझेदारी के बाद, स्ट्राइड वेंचर्स समर्पित कार्यक्रम तैयार करेगा और उद्यमशीलता, नवाचार तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए भारत ग्रैंड चैलेंज जैसी गतिविधियों में सहयोग करेगा।

इस बीच, इस संबंध में अपनी कंपनी के दृष्टिकोण का खाका पेश करते हुए स्ट्राइड वेंचर्स के संस्थापक और प्रबंध साझेदार इशप्रीत सिंह गांधी ने कहा, “डीपीआईआईटी के साथ यह सहयोग उद्यमियों को ‘मेक इन इंडिया’ के लिए सशक्त बनाने और प्रभावशाली तथा वैश्विक रूप से गुंजायमान समाधान बनाने के हमारे मिशन को नई गति प्रदान करेगा। स्टार्टअप को पोषित करने के लिए हमारी अरबों डॉलर की प्रतिबद्धता के साथ यह साझेदारी भारत के स्टार्टअप परितंत्र को मजबूत करने के हमारे संकल्प की पुष्टि है। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य अपार संभावनाओं को खोलना और वैश्विक स्तर पर परिवर्तनकारी प्रभाव डालना है।”

स्ट्राइड वेंचर्स विशेष रूप से उच्च विकास क्षमता वाले स्टार्टअप की पहचान करने, वैश्विक स्तर पर विस्तार करने के उद्देश्य से भारतीय स्टार्टअप और भारत में प्रवेश करने वाले वैश्विक स्टार्टअप को फंडिंग, बाजार पहुंच और नीतिगत स्तर पर समर्थन प्रदान करने पर जोर देगा। इससे श्रेणी-2 और श्रेणी-3 के शहरों के स्टार्टअप को उनकी विकास यात्रा में मदद करने के लिए लक्षित मार्गदर्शन, सलाह और वैश्विक सलाहकार नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होगी। इसके अलावा, यह पहल वेंचर डेट सहित विविध धन उगाहने वाले साधनों के बारे में जागरूकता पैदा करेगी, ताकि स्टार्टअप अपनी विकास आकांक्षाओं को पूरा कर सकें।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने यवतमाल में स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में…

10 घंटे ago

यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (NIPU)-2026 के अंतर्गत देश में स्थापित किए जाएंगे 6 नए यूरिया संयंत्र; यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र…

10 घंटे ago

कैबिनेट ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…

12 घंटे ago