बिज़नेस

DPIIT ने विनिर्माण क्षेत्र में स्टार्टअप प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए एक निजी फर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने परिधानों के सबसे बड़े निर्माता शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की सहायक कंपनी भाने ग्रुप के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहकार्यता विनिर्माण के साथ-साथ अन्य उत्पादन क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले स्टार्टअप के लिए इनक्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करेगा और अंतर्राष्ट्रीय स्टार्टअप प्रणाली के साथ संबंधों को बढ़ावा देगा। यह समझौता देश में नए विनिर्माण उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है।

अपने व्यापक अनुभव से भाने ग्रुप बाजार को लेकर आवश्‍यक जानकारी प्रदान करके आगामी स्टार्टअप की मदद करेगी। भाने ग्रुप स्‍टार्टअप्‍स को विदेशी बाजारों के कामकाज की समग्र समझ बनाने में मदद करेगी, साथ ही स्टार्टअप जीवनचक्र के दौरान परिचालन ज्ञान पर मार्गदर्शन भी देगी।

डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि इस सहयोग से बड़े लाभ की पूर्ति होगी, जिसमें एक समृद्ध उद्यमशीलता की भावना को पोषित करना और भारत के विनिर्माण परिदृश्य को मजबूत करना शामिल है। उन्‍होंने कहा कि स्टार्टअप और भाने ग्रुप जैसे स्थापित खिलाड़ियों के बीच संबंधों को सुविधाजनक बनाकर, हम एक पारस्परिक रूप से लाभकारी वातावरण को बढ़ावा देते हैं जहां नवाचार पनपता है और भारतीय व्यवसाय वैश्विक सफलता प्राप्त करते हैं।

भाने ग्रुप के सीईओ और सह-संस्थापक आनंद आहूजा ने कहा कि वैश्विक ब्रांड भारतीय स्टार्टअप में निवेश करने को तत्‍पर हैं, क्योंकि यह दक्षिण एशियाई बाज़ार में अग्रणी खिलाड़ियों में से एक है। स्टार्टअप इंडिया के साथ डीपीआईआईटी का मिशन भारतीय स्टार्टअप के बीच नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Editor

Recent Posts

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

22 मिनट ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

30 मिनट ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

53 मिनट ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

55 मिनट ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

57 मिनट ago