अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन के अन्य सदस्यों के साथ पेइचिंग में चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग से भेंट की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने आज पेइचिंग में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्यों के साथ चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग से भेंट की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति को भारत और चीन के आपसी संबंधों से जुड़ी हाल की घटनाओं की जानकारी दी। विदेश मंत्री आज तियानचिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। डॉक्टर जयशंकर दो दिन की चीन यात्रा पर कल राजधानी पेइचिंग पहुंचे थे। विदेश मंत्री ने कल चीन के विदेशमंत्री वांग यी के साथ बैठक की थी। बातचीत में सीमापार जाने वाली नदियों के मामले में सहयोग करने और जल संबंधी डेटा उपलब्ध कराना दोबारा शुरु करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Editor

Recent Posts

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

11 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

13 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

13 घंटे ago

एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

13 घंटे ago