भारत

राष्‍ट्रीय कैडेट कोर आज 77वां स्‍थापना दिवस मना रहा है

राष्‍ट्रीय केडेट कोर आज 77वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। इसकी स्‍थापना युवाओं में चरित्र निर्माण, भाईचारा, सेवा के आदर्शों और नेतृत्‍व के गुणों का विकास करने के उद्देश्‍य से की गई थी। एनसीसी केडेटों को देश की सशस्‍त्र सेनाओं से सहयोग के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

“16 अप्रैल 1948 को एनसीसी अधिनियम के माध्‍यम से राष्‍ट्रीय कैडेट कोर का गठन हुआ। इसका औपचारिक उद्घाटन स्‍कूलों और विश्‍वविद्यलयों में ग्रीष्‍मावकाश के बाद उसी वर्ष 15 जुलाई को हुआ। एनसीसी के गर्ल्स डिवीजन शुरुआत 1949 में हुई। इसके बाद 1950 में बॉम्बे और कोलकाता में एक-एक एयर स्क्वाड्रन के साथ एयर विंग और 1952 में एनसीसी का नेवल विंग शामिल किया गया, जिससे कोर में सभी सेवाओं का प्रतिनिधित्व पूरा हुआ। स्वतंत्रता के बाद से एनसीसी अपने 77 वर्ष पूरे कर रहा है। राष्‍ट्रीय कैडेट कोर का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर एक युवा संगठन बनाने की आवश्यकता को पूरा करना है, ताकि युवाओं में चरित्र, अनुशासन, नेतृत्व के गुणों के विकास साथ-साथ जीवन के सभी क्षेत्रों में उन्‍हें बेहतर नागरिक और भावी नेता बनने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

9 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

9 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

9 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

9 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

9 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

10 घंटे ago