भारत

डॉ. मनसुख मांडविया ने रोजगार आंकड़ों पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 07.10.2024 को नई दिल्ली में रोजगार आंकड़ों और विदेशी प्रवास के चलन से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी मौजूद थीं।

विदेश मंत्रालय (एमईए) और नीति आयोग के साथ विचार-विमर्श का उद्देश्य विदेशी रोजगार और घरेलू रोजगार सृजन दोनों के लिए समन्वय और डेटा एकीकरण को मजबूत करना था। इसके साथ ही, विदेशों में रोजगार के लिए भर्ती एजेंसियों और कौशल आवश्यकताओं पर निगरानी को बढ़ाना था।

डॉ. मांडविया ने ईसीआर/गैर-ईसीआर देशों में नौकरी/पढाई के लिए विदेश जाने वाले नागरिकों का पूरा डेटा रखने के लिए एक तंत्र की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि रोजगार की आपूर्ति और मांग पक्ष के व्यापक दृष्टिकोण के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल, माय भारत प्लेटफॉर्म, मदद (एमएडीएडी), ई-माइग्रेट, ई-श्रम पोर्टल, राज्य पोर्टल आदि का एकीकरण होना चाहिए।

श्री मांडविया ने इस बात पर भी जोर दिया कि उद्योग संघ रोजगार संबंधी आंकड़ों को एकत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्‍होंने एकछत्र संगठन के रूप में नीति आयोग की भूमिका को रेखांकित किया जो विभिन्न मंत्रालयों से रोजगार संबंधी आंकड़ों के संकलन की सुविधा प्रदान कर सकता है।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि विदेशी नियोक्ताओं के साथ अनुबंधों को मानकीकृत किया जाना चाहिए और इसके प्रावधानों की प्रभावशीलता पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए प्रवासन और गतिशीलता भागीदारी व्यवस्था (एमएमपीए) और सामाजिक सुरक्षा समझौतों (एसएसए) की समीक्षा की जानी चाहिए।

नीति आयोग ने देश में रोजगार पोर्टलों पर विभिन्न अध्ययनों से प्राप्त जानकारी साझा की, जिसमें सरकारी योजनाओं और क्षेत्रों में रोजगार आंकड़ों को एकीकृत करने के लिए एक मजबूत मंच की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बैठक में मौजूदा आंकड़ों के अंतराल को पाटने, विशेष रूप से अनौपचारिक क्षेत्र में, तथा नीति और रोजगार सृजन पहलों को आगे बढ़ाने के लिए एक व्यापक, बहु-क्षेत्रीय रोजगार आंकड़ा पोर्टल विकसित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

बैठक रोजगार डेटा समन्वय को मजबूत करने, विदेशों में नौकरी के अवसरों का विस्तार करने और विदेशों में भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुई। प्रस्तावित एकीकृत रोजगार डेटा पोर्टल रोजगार आंकड़ों को केंद्रीकृत करने में एक बदलावकारी उपकरण के रूप में काम करेगा, जबकि ई-माइग्रेट और एनसीएस एकीकरण अंतरराष्ट्रीय नौकरी बाजारों तक पहुंच को व्यापक बनाएगा।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। अपने…

3 घंटे ago

राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंज़ूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय…

3 घंटे ago

रेल मंत्री ने आनंद विहार और उधना स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया के कार्य की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन से आनंद विहार…

4 घंटे ago

NHAI ने शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 के लिए नामांकन शुरू किया

भावी पेशेवरों के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)…

4 घंटे ago

भारत ने कोलंबिया को भूकंप के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए 20 मीट्रिक टन राहत सामग्री की पहली खेप भेजी

भारत ने कोलंबिया को भूकंप के बाद राहत कार्यों में सहयोग के लिए 20 मीट्रिक…

7 घंटे ago