भारत

डॉ. मनसुख मांडविया ने आईआईटीएफ 2025 में ईपीएफओ के पहले आधुनिक डिजिटल मंडप का उद्घाटन किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पहली बार नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2025 में अपने अत्याधुनिक मंडप का आयोजन किया। इस मंडप का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, ईपीएफओ के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख हितधारकों की उपस्थिति में किया।

डॉ. मनसुख मांडविया ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2025 में ईपीएफओ मंडप का उद्घाटन करते हुए असीम प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आईआईटीएफ ने हमेशा भारत की विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य किया है और इस वर्ष, ईपीएफओ ने आईआईटीएफ में अपनी शुरुआत की है। यह एक नई और आधुनिक पहचान प्रस्तुत करता है, जो पारदर्शिता, दक्षता और व्यापक सेवा वितरण का प्रतीक है। डॉ. मांडविया ने भारत के सामाजिक सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ बनाने में ईपीएफओ की निरंतर प्रगति की सराहना की और कार्यबल के लिए वित्तीय सम्मान सुनिश्चित करने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया।

उन्होंने रेखांकित किया कि ईपीएफओ लंबे समय से देश भर के करोड़ों कर्मचारियों के लिए वित्तीय सुरक्षा के एक स्तंभ के रूप में कार्य करता रहा है। पिछले कुछ वर्षों में, संगठन ने मैन्युअल प्रक्रियाओं से सहज डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म में बदलाव किया है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि भविष्य निधि सेवाएं हर कर्मचारी – औपचारिक या गिग, शहरी या ग्रामीण – तक समान गति और मर्यादा के साथ पहुंचें।

डॉ. मांडविया ने कहा कि पिछले वर्ष ईपीएफओ ने अपने डिजिटल इकोसिस्‍टम को सुदृढ़ करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्नत एकीकृत पोर्टल, ईपीएफओ वेबसाइट का नवीनीकरण, सरलीकृत दावा प्रक्रिया, वास्तविक समय में शिकायत निवारण, कागज रहित ऑनबोर्डिंग और डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के माध्यम से पेंशनभोगियों के लिए घर-घर सहायता ने सामूहिक रूप से नागरिक अनुभव को बेहतर बनाया है।

डॉ. मांडविया ने कहा कि यह मंडप केवल सेवाओं का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि ईपीएफओ की “भविष्य के लिए तैयार, सदस्य-केंद्रित और प्रौद्योगिकी-संचालित” बनने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मंडप दर्शाता है कि कैसे डिजिटल सार्वजनिक सेवाएं व्यक्तियों को सशक्त बना सकती हैं, उद्यमों को सहयोग दे सकती हैं और नागरिकों व संस्थानों के बीच विश्वास को मज़बूत कर सकती हैं।

उन्होंने आगंतुकों, नियोक्ताओं और युवा नागरिकों को इस मंडप का अवलोकन करने, इसकी प्रस्‍तुतियों से जुड़ने और सामाजिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण महत्व को समझने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने ईपीएफओ टीम को एक सूचनात्मक, संवादमूलक और दूरदर्शी मंडप बनाने के लिए बधाई भी दी, जो सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप है।

शोभा करंदलाजे ने भी इस पहल के लिए ईपीएफओ को शुभकामनाएं दीं और संगठन से आग्रह किया कि वह आगंतुकों को तत्‍क्षण सेवाएं और जानकारी प्रदान करने में मदद करे।

ईपीएफओ पैवेलियन भविष्य के लिए तैयार, नागरिक-केंद्रित डिजिटल अनुभव प्रदर्शित करता है जो भारत सरकार के ‘जीवन को सुगम बनाने’ और ‘सभी के लिए डिजिटल सार्वजनिक सेवाओं’ के विजन के अनुरूप है। आगंतुक पेंशन सुविधा जोन, नियोक्ता हेल्पडेस्क, ई-सेवा प्रदर्शन और ईपीएफ, ईपीएस, ईडीएलआई, पीएम-वीबीआरवाई और नव घोषित कर्मचारी नामांकन योजना 2025 जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जागरूकता कॉर्नर का पता लगा सकते हैं।

प्रत्येक डेस्क पर ईपीएफओ के विशेषज्ञ विद्यमान हैं और सेवाओं तक सीधी पहुंच प्रदान करते हैं। आगंतुक मंडप में अपने दावे, संयुक्त घोषणा, यूएएन (यूएएन) जनरेट कर सकते हैं और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। ईपीएफओ मंडप आगंतुकों के लिए एक संवादमूलक और आकर्षक अनुभव प्रदान करता है। टच-स्क्रीन कियोस्क उपयोगकर्ताओं को प्रक्रिया-शिक्षण वीडियो का अवलोकन करने, प्रमुख प्रकाशनों का अध्ययन करने और एक सूचनात्मक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से ईपीएफओ की सेवाओं को समझने में सक्षम बनाते हैं। जागरूकता बढ़ाने के लिए बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन पर लगातार शैक्षिक सामग्री दिखाई जाती है।

सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए इस अनुभव को आनंददायक बनाने के लिए, मंडप में बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो और एक सेल्फी बूथ की सुविधा है। आगंतुक सोशल मीडिया सेल्फी कार्यकलापों में, जबकि बच्चे चित्रकला प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इन कार्यकलापों में प्रतिभागियों के लिए रोमांचक सरप्राइज उपहार उपलब्ध हैं, जो मंडप को जानकारीपूर्ण और मनोरंजक बनाते हैं।

Editor

Recent Posts

आज है विश्‍व तपेदिक दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसे अपने संदेश में बताया गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्‍य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…

1 घंटा ago

पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 आज से भुवनेश्वर में शुरू होगी

भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में आज पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…

2 घंटे ago

125 लोगों को ले जा रहा कोलंबिया का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त; बचाव अभियान जारी

दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्‍यायालय के निर्णय…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन पर बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…

2 घंटे ago

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

13 घंटे ago