भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा – पूर्वोत्तर क्षेत्र देश की प्रमुख नीतियों के केंद्र में है

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि पड़ोसी प्रथम, एक्‍ट ईस्‍ट और बिम्‍सटेक जैसी कई प्रमुख भारतीय नीतियों में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र की अहम भूमिका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय के साथ-साथ इस क्षेत्र की प्रासंगिकता बढ़ेगी। विदेश मंत्री पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले आगामी पूर्वोत्‍तर निवेशक शिखर सम्‍मेलन 2025 के लिए कल राजदूतों की बैठक को सम्‍बोधित कर रहे थे।

डॉक्‍टर जयशंकर ने विदेशी निवेशकों से इस क्षेत्र की विशेषताओं को समझकर अपनी सरकार और उद्योगों में उन्हें बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र की सीमा पांच पड़ोसी देशों के साथ जुड़ी हुई हैं, जो भारतीय उपमहाद्वीप और आसियान के बीच एक सेतु का काम करती हैं।

डॉ. जयशंकर ने इस क्षेत्र से जुड़ी हालिया पहलों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि त्रिपक्षीय राजमार्ग तथा कलादान परियोजना जैसी पहल काफी महत्‍वपूर्ण हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

1 घंटा ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

3 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

3 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

3 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

4 घंटे ago