विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज चीन में तियानचिन में शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। डॉक्टर जयशंकर दो दिन की चीन यात्रा पर कल राजधानी पेइचिंग पहुंचे। शंघाई सहयोग संगठन के दस सदस्य देशों में भारत, चीन, रूस, ईरान, कज़ाकिस्तान, किर्गिज़िस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं।
फिलहाल चीन इस संगठन का अध्यक्ष है। कल डॉक्टर जयशंकर ने चीन के विदेशमंत्री वांग यी के साथ बैठक में सीमा-पार जाने वाली नदियों के मामले में सहयोग करने और जल संबंधी डेटा उपलब्ध कराना दोबारा शुरु करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि आपसी संबंधों के विकास के लिए सीमा पर शांति बनाए रखना ज़रूरी है।
चीन के विदेश मंत्री के साथ बैठक में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के संबंध धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…