आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 15 जुलाई 2025

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला के आज अंतरिक्ष से धरती पर वापसी की खबर को लगभग सभी अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। हिन्‍दुस्‍तान ने इस खबर को अपनी सुर्खी बनाते हुए लिखा है- अंतरिक्ष से लौट रहा सितारा। शुभांशु ने 60 से ज्‍यादा वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्‍सा लिया, जिनमें सात प्रयोग भारत के। लोकसत्‍य लिखता है- मेथी और मूंग के बीजों को अंतरिक्ष में उगाया। अंतरिक्ष में हड्डियों की सेहत पर भी किए गए प्रयोग। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- शुभांशु ने कहा अंतरिक्ष से भारत अभी भी सारे जहां से अच्‍छा दिखता है।

हेट स्‍पीच पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय की टिप्‍पणी को भी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। पंजाब केसरी की सुर्खी है- बोलने की आजादी, मगर संभल कर। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- अभिव्‍यक्ति की आजादी का मोल समझें। सोशल मीडिया पर बांटने वाली प्रवृत्ति को रोकना होगा। दैनिक जागरण के शब्‍द हैं- अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता के नाम पर इंटरनेट मीडिया पर कुछ भी नहीं कर सकते पोस्‍ट।

खाने-पीने की चीजों के दाम में बडी कमी के कारण जून में खुदरा मंहगाई दर छह साल के निचले स्‍तर पर आई। आम आदमी को मिली राहत, खुदरा मंहगाई दर लगातार आठवें महीने घटी, नवभारत टाइम्‍स की खबर है।

राष्‍ट्रीय सहारा ने मोटापे के प्रति जागरूकता को लेकर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की इस खबर को अपनी सुर्खी बनाया है- स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने दिया खाद्य सामग्री पर तेल ओर चीनी बोर्ड प्रदर्शित करने का निर्देश। कहा- बताना होगा समोसे-कचौडी़ में कितना ऑयल, कितना शुगर।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

11 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

11 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

11 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

11 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

11 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

11 घंटे ago