DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल ने करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित दो नकली लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षण से पहले आस-पास के गांवों से 2,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रलय ऐसी मिसाइल है जो विभिन्न प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता 500 किलोमीटर तक बताई गई है।





