एक बड़ी कार्रवाई में, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 22 नवंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिएरा लियोन से आने वाले एक लाइबेरिया के नागरिक को पकड़ा। यात्री के ट्रॉली बैग की जांच के दौरान, डीआरआई अधिकारियों ने पाया कि वह असामान्य रूप से भारी था। गहन जांच के दौरान उसमें दो पैकेट मिले, जिनमें एक सफेद पाउडर जैसा पदार्थ था। उसे ट्रॉली बैग के नकली तली में बड़ी चालाकी से छिपाया गया था। क्षेत्रीय स्तर पर परीक्षणों से पुष्टि हुई कि यह पदार्थ कोकीन था, जिसका कुल वजन 3,496 ग्राम था, जिसका अवैध बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग 34.96 करोड़ रुपये है। उस यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। डीआरआई नशीले पदार्थों की तस्करी के सिंडिकेट को खत्म करने और हमारे नागरिकों को नशीले पदार्थों के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…