प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रवासी भारतीयों और अन्य देशों के मित्रों से भारत को जानिए प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह प्रश्नोत्तरी भारत और विश्व भर में फैले प्रवासी भारतीयों के बीच संबंधों को और मजबूत करता है और यह हमारी समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को पुन: जानने का एक अच्छा माध्यम भी है।
उन्होंने एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया: “हमारे प्रवासी भारतीयों के साथ संबंधों को मजबूत करना!
विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय और अन्य देशों के मित्रों से #भारतकोजानिए प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आग्रह करता हूँ!
bkjquiz.com
यह प्रश्नोत्तरी भारत और विश्व भर में फैले प्रवासियों के मध्य संबंधों को और गहरा करता है। यह हमारी समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को पुन: जानने का एक अच्छा माध्यम भी है।
विजेताओं को #अतुल्यभारत के आश्चर्यों का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।”
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…
सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को 50 पैसे से बढ़ाकर ढाई रुपये प्रति लीटर…
सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्तूबर तक रियाद,…
विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…