बिज़नेस

DRI ने मिजोरम में 52.67 करोड़ रुपये मूल्य की 52.67 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त कर बड़े मेथामफेटामाइन तस्करी अभियान को विफल कर दिया

11 अप्रैल, 2025 को देर रात एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन में, राजस्व असूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मिजोरम के आइजोल के बाहरी इलाके में एक 12-पहिया ट्रक को रोका और 52.67 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त की। अंतरराष्ट्रीय दवा बाजार में इनकी कीमत 52.67 करोड़ रुपये है।

इस अभियान में तस्करी की गई दवाओं को छिपाने और परिवहन करने का एक नया तरीका सामने आया – ट्रक के तिरपाल कवर के भीतर सावधानीपूर्वक पैक किए गएईंट के आकार के 53 पैकेट पाए गए।

पैकेट पर हीरे के चिह्नों के साथ “3030 एक्सपोर्ट ओनली” और “999” जैसे शब्द लिखे थे और उसमें नारंगी-गुलाबी रंग की गोलियां थी। एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट का उपयोग करके किए गए परीक्षणों से पुष्टि हुई कि गोलियों में मेथामफेटामाइन था।

नागालैंड में पंजीकृत यह ट्रक भारत-म्यांमार सीमा के पास संवेदनशील सीमावर्ती शहर ज़ोखावथर से आया था और त्रिपुरा जा रहा था। डीआरआई ने मिज़ोरम से निकलने से पहले ही वाहन को रोक लिया। उल्लेखनीय है कि उस समय ट्रक में कोई घोषित माल नहीं था। इससे पहले, इसने मेघालय से सीमेंट लेकर चंपई तक पहुँचाया था और फिर ज़ोखावथर पहुँचा थाजहाँ प्रतिबंधित माल लोड किया गया था।

ट्रक के चालक और उसके सहायक को स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ(एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ड्रग्स को म्यांमार से ज़ोखावथर सेक्टर के माध्यम से मिजोरम में तस्करी कर लाया गया था।

डीआरआई ने जनवरी 2025 से आज तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में 148.50 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त की हैंजो नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

6 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

12 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

12 घंटे ago