भारत

DRI ने लाल चंदन की संगठित तस्करी को नाकाम किया, चेन्नई में 6.26 करोड़ रुपये मूल्य का 15 एमटी लाल चंदन जब्त किया; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 6.26 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित/वर्जित लाल चंदन का अवैध रूप से निर्यात करने के प्रयास को नाकाम कर दिया है। अलग-अलग गोदामों से कुल 15 एमटी लाल चंदन जब्त किया गया और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। लाल चंदन (टेरोकार्पस सैंटालिनस) सीआईटीईएस के परिशिष्ट II और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-IV में सूचीबद्ध है और विदेश व्यापार नीति के तहत इसके निर्यात पर प्रतिबंध/रोक है।

डीआरआई के अधिकारियों को खास जानकारी मिली थी कि चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में अलग-अलग गोदामों में लाल चंदन छिपाकर रखा जा रहा है और उसे चेन्नई से दिल्ली के रास्ते निर्यात करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद, डीआरआई के अधिकारियों ने 09.12.2025 से 11.12.2025 तक तीन जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

एक जगह से ग्रेड ए क्वालिटी के कुल 169 लाल चंदन के लट्ठे बरामद किए गए, जिनका वजन 5.55 एमटी था। इनमें से 76 लट्ठों को सफेद एचडीपीई पैकिंग सामग्री में लपेटकर छुपाया गया था और उन्हें ‘घरेलू सामान’ की आड़ में अवैध रूप से दिल्ली ले जाने के लिए ट्रक में लादने की तैयारी थी। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत अवैध निर्यात के लिए रखे गए सामान और कवर सामान को जब्त कर लिया गया। अन्य दो जगहों से लट्ठों, जड़ों और फर्नीचर के रूप में 9.55 एमटी लाल चंदन बरामद और जब्त किया गया।

गिरफ्तार किए गए चार लोगों में मुख्य संचालक, लाल चंदन की पैकिंग एवं परिवहन में शामिल उसके दो साथी और आपूर्तिकर्ता पक्ष का एक बिचौलिया शामिल है। आगे की जांच जारी है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

4 घंटे ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

4 घंटे ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

6 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

6 घंटे ago