भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्‍दुल्‍लाह द्वितीय इब्‍न अल हुसैन के निमंत्रण पर जॉर्डन जायेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन किंग के साथ द्विपक्षीय संबंधों के समूचे पहलुओं की समीक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्‍थापना की 75वीं वर्षगांठ पर हो रही है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि भारत और जॉर्डन के बीच सहयोग, आपसी रूप से मैत्रीपूर्ण संबंधों पर आधारित है।

भारत और जॉर्डन के बीच संबंध गहरे ऐतिहासिक जुड़ाव, आपसी सम्मान और राजनीतिक, आर्थिक तथा रणनीतिक क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर आधारित हैं। आधुनिक दौर में, भारत की स्वतंत्रता के बाद राजनीतिक सहयोग को गति मिली है और जॉर्डन पश्चिम एशिया में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार बनकर उभरा है। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध नियमित उच्चस्तरीय संपर्कों और नेतृत्व के स्तर पर गहरी समझ से परिभाषित होते हैं। किंग अब्दुल्ला द्वितीय कई अवसरों पर भारत का दौरा कर चुके हैं, जिनमें वर्ष 2018 की ऐतिहासिक यात्रा भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जॉर्डन दौरा लगभग चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है। यह यात्रा भारत-जॉर्डन संबंधों को अधिक सुदृढ़ करने तथा दोनों देशों के बीच मित्रता तथा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल इथियोपिया के लिए रवाना होंगे। यह प्रधानमंत्री की इथियोपिया की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात करेंगे और भारत – इथियोपिया के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्‍यापक चर्चा करेंगे। यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री ओमान जायेंगे और सुल्‍तान हैथम इब्‍न तारिक के साथ बैठक करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्‍थापना के 70 वर्ष पूरे होने पर हो रही है।

Editor

Recent Posts

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

2 घंटे ago

अयोध्या में आज दीपोत्सव का दसवां संस्करण मनाया जाएगा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव का दसवां संस्करण मनाया जाएगा। इस वर्ष दीपोत्सव…

3 घंटे ago

भारत और यूरोपीय संघ ने 93 अरब 50 करोड़ यूरो के होराइजन यूरोप प्रोग्राम पर बातचीत पूरी की

भारत और यूरोपीय संघ ने हॉराइजन यूरोप कार्यक्रम में भारत की भागीदारी को लेकर बातचीत…

5 घंटे ago

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं…

5 घंटे ago

अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न…

6 घंटे ago