भारत

DRI ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर ‘ऑपरेशन फायर ट्रेल’ के अंतर्गत 5.01 करोड़ रुपये मूल्य के 83,520 चीनी पटाखों की तस्करी नाकाम की; 4 गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दीपावली से पहले पटाखों के अवैध आयात को रोकने के लिए एक सक्रिय प्रयास के अंतर्गत, ‘ऑपरेशन फायर ट्रेल’ के तहत तूतीकोरिन बंदरगाह पर चालीस फुट के दो कंटेनर पकड़े। इन कंटेनरों में 83,520 चीनी पटाखे पाए गए, जिन्हें इंजीनियरिंग सामान बताकर गलत तरीके से आयात किया गया था। 5.01 करोड़ रुपये मूल्य के इस प्रतिबंधित सामान को सिलिकॉन सीलेंट गन के कवर कार्गो के साथ जब्त कर लिया गया।

डीआरआई अधिकारियों ने 14-18 अक्टूबर 2025 तक समन्वित अभियानों के दौरान, आयातक को तूतीकोरिन में गिरफ्तार किया और जांच के आधार पर, चेन्नई और तूतीकोरिन से तीन अन्य व्यक्तियों (मुंबई के दो व्यक्तियों सहित) को गिरफ्तार किया। इस मामले में उनकी समन्वित भूमिका के लिए चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विदेश व्यापार नीति के आईटीसी (एचएस) वर्गीकरण के अंतर्गत पटाखों का आयात प्रतिबंधित है और इसके लिए विस्फोटक नियम, 2008 के तहत डीजीएफटी और पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से लाइसेंस की आवश्यकता होती है। अवैध आयात और गलत घोषणा न केवल विदेशी व्यापार और सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन करती है, बल्कि पटाखों की अत्यधिक ज्वलनशील प्रकृति के कारण सार्वजनिक सुरक्षा और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करती है।

डीआरआई तस्करी से निपटने, राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

5 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘अभ्यास तरंग शक्ति-2026’ के परिचालन चरण की शुरुआत की

भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

10 घंटे ago