आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 20 अक्टूबर 2025

दैनिक जागरण ने लिखा है रामनगरी अयोध्या में फिर बना रिकार्ड, जगमग हुए 26 लाख दीये। दैनिक भास्कर ने सर्वश्रेष्‍ठ त्योहारी सीज़न से लिखा है- धनतेरस पर भारतीय ऑटोमाबाइल बाज़ार ने रचा इतिहास, कम्पनियों ने एक दिन में एक लाख से अधिक वाहनों की डिलीवरी दी।

हिन्दुस्तान की सुर्खी है- भारतीयों की दीवानगी से दुनिया में चांदी की किल्लत, देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी एमएमटीसी-पीएएमपी का चांदी भंड़ार पहली बार खाली, लंदन के बैंकों में भी स्टॉक खत्म।

अमर उजाला का कहना है- दीवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ा, कार्रवाई योजना ग्रेप-2 लागू, गाजियाबाद में बेहद खराब हुई हवा।

हिन्दुस्तान ने बिहार विधानसभा चुनाव पर लिखा है- महागठबंधन में तल्खी बढ़ी, संवाद पूरी तरह बंद। छह सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल और काग्रेंस आमने सामने।

जनसत्ता की सुर्खी है- ट्रंप के नीतियों के खिलाफ अमरीका में दो हज़ार 700 रैलियां, सड़क पर उतरे 70 लाख लोग।

केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी आर-3बी के तहत टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि पांच दिन बढ़ाकर 25 अक्टूबर करने की खबर राजस्थान पत्रिका ने प्रकाशित की है।

हरिभूमि की खबर है- भारत ने बनाया पहला स्वेदशी एंटीबायोटिक, नैफिथ्रोमाइसिन जानलेवा इन्फेक्शन पर असरदार। कैंसर और डायबिटीज़ के मरीज़ो के लिए उम्मीद भऱी खबर।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

7 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

8 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

18 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

18 घंटे ago