बिज़नेस

DRI ने वित्त वर्ष 2023-24 में 3,500 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित सामान जब्त किया

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2023-2024 में 3,500 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित सामान जब्त किए हैं, जिनमें मादक पदार्थों और सोने का अनुपात अपेक्षाकृत अधिक है। एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राजस्व खुफिया निदेशालय के प्रधान महानिदेशक मोहन कुमार सिंह ने कहा कि आपूर्ति शृंखलाओं में घुसपैठ तस्करी पर अंकुश लगाने में एक महत्वपूर्ण चुनौती बनकर उभरी है। मादक पदार्थो और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी में हवाई यात्रियों, कूरियर और डाक कार्गो का इस्तेमाल किया जाना चिंता का विषय है।

मोहन कुमार सिंह ने ‘‘अवैध व्यापार की चुनौतियों और आगे की राह’’ विषय पर भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2023-24 में, डीआरआई ने तस्करी के 623 मामलों का पता लगाया, जो प्रतिदिन औसतन लगभग दो मामले हैं। इस वित्त वर्ष में 3,500 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई। इनमें सर्वाधिक जब्ती स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थों की हुई, जबकि दूसरे नंबर पर सोना रहा।’’

सूत्रों के मुताबिक, राजस्व खुफिया निदेशालय ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1,658 किलोग्राम सोना जब्त किया। यह पिछले साल जब्त किए गए सोने से 35 प्रतिशत अधिक है। संगोष्ठी में सिंह ने कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय इस वित्त वर्ष में सिगरेट, लाल चंदन, नकली एवं विदेशी मुद्राएं तथा वन्यजीव उत्पादों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भी निगरानी कर रही है।

उन्होंने कहा कि ‘अवैध सीमा व्यापार’ अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है, इसलिए प्रवर्तन एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ वैश्विक सहयोग इससे निपटने का एक तरीका है। इसके साथ ही संबंधित हितधारकों को शामिल करने से तस्करी का पता लगाने और उस पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

53 सेकंड ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

13 मिनट ago

कैबिनेट ने 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…

16 मिनट ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…

24 मिनट ago

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

26 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

29 मिनट ago