मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अभियान में विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दुबई से आए एक भारतीय नागरिक को 14 अप्रैल 2024 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया।
यात्री के सामान की गहन तलाशी के बाद पता चला कि उसमें पांच खाली हैंडबैग/पर्स हैं। इन पांच हैंड बैगों की अंदरूनी परतों को खोलने पर उनमें छिपाकर रखे गए सफेद रंग के पाउडर के 10 पैकेट मिले, जिनका वजन 7.56 किलोग्राम था और जिनकी कीमत लगभग 75.6 करोड़ रुपये थी। पैकेट में रखी चीज का परीक्षण करने पर कोकेन पाया गया।
पकड़े गए व्यक्ति को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। डीआरआई मादक पद्धार्थों के स्रोत का पता लगाने और तस्करी के संचालन में शामिल किसी भी संभावित नेटवर्क की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है।
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और कोरिया तटरक्षक बल (केसीजी) के बीच 14वीं उच्चस्तरीय बैठक (एचएलएम)…
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए),…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज घोषणा की कि सुखना…