बिज़नेस

इरेडा ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1,699 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक पीएटी दर्ज किया

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड स्टैंडअलोन और समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा की है, जो प्रमुख वित्तीय मैट्रिक्स में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाते हैं। कंपनी ने कर पश्चात अब तक का सर्वाधिक वार्षिक लाभ 1,699 करोड़ रुपये अर्जित किए। देश की सबसे बड़ी ग्रीन फाइनेंसिंग एनबीएफसी के रूप में, इरेडा ने मात्र 15 दिनों में अपने ऑडिटेड वित्तीय परिणाम प्रकाशित करके एक बार फिर उद्योग के मानक स्थापित किए हैं। इस उपलब्धि के माध्यम से इरेडा एनबीएफसी एवं बैंकिंग क्षेत्र की पहली कंपनी और मात्र 15 दिनों में ऑडिटेड वित्तीय परिणाम प्रकाशित करने वाली पहली पीएसयू बन गई है।

इरेडा के निदेशक मंडल ने आज आयोजित बैठक में कंपनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए ऑडिटेड स्टैंडअलोन और समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी।

प्रमुख वित्तीय विशेषताएं (स्टैंडअलोन) –वित्तवर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही बनाम वित्तवर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही:

कर पश्चात लाभ (पीएटी): 502 करोड़ रुपये (↑49%)

कर पूर्व लाभ (पीबीटी): 630 करोड़ रुपये (↑31%)

परिचालन से राजस्व: 1,904 करोड़ रुपये (↑37%)

निवल संपत्ति: 10,266 करोड़ रुपये (↑20%)

ऋण पुस्तिका: 76,281 करोड़ रुपये (↑28%)

प्रमुख वित्तीय विशेषताएं (स्टैंडअलोन) – वित्त वर्ष 2024-25 बनाम वित्त वर्ष 2023-24:

कर पश्चात लाभ (पीएटी): 1,699 करोड़ रुपये (↑36%)

कर पूर्व लाभ (पीबीटी): 2,104 करोड़ रुपये (↑25%)

परिचालन से राजस्व: 6,742 करोड़ रुपये (↑36%)

निवल संपत्ति: 10,266 करोड़ रुपये (↑20%)

ऋण पुस्तिका: 76,282 करोड़ रुपये (↑28%)

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए प्रदीप कुमार दास, सीएमडी, इरेडा, ने कहा कि “राजस्व, लाभप्रदता एवं ऋण पुस्तिका में इरेडा की निरंतर वृद्धि देश में नवीकरणीय ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को वित्तपोषित करने की दिशा में हमारे रणनीतिक दृष्टिकोण को रेखांकित करती है। हम नवीन वित्तीय समाधानों एवं रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से भारत के हरित ऊर्जा परिवर्तन को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

प्रदीप कुमार दास ने इन उपलब्धियों की प्राप्ति के लिए अपना अटूट समर्पण एवं उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए टीम इरेडा की सराहना की। प्रदीप कुमार दास ने प्रहलाद जोशी, माननीय केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री; श्रीपद नाइक, माननीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री; निधि खरे, सचिव, एमएनआरई; एमएनआरई एवं अन्य मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों; तथा निदेशक मंडल को उनके निरंतर सहयोग एवं अमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

7 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

7 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

10 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

14 घंटे ago