भारत

DRI ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की; एक गिरफ्तार

राजस्व असूचना निदेशालय (DRI) बेंगलुरु की क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 18.07.2025 की सुबह बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोहा से पहुंचे एक भारतीय पुरुष यात्री को रोका।

उसके सामान की सावधानीपूर्वक जाँच करने पर पता चला कि उसके पास दो सुपरहीरो कॉमिक्स/पत्रिकाएँ थी जो असामान्य रूप से भारी थी। अधिकारियों ने सावधानीपूर्वक पत्रिकाओं के कवर में छिपाए गए सफेद पाउडर को बरामद किया।

पाउडर में कोकीन होने की पुष्टि हुई। बरामद कोकीन का वजन 4,006 ग्राम (4 किलोग्राम से अधिक) है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये है। इसे एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

इसके बाद यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और 18.07.2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

11 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

13 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

13 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

13 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

13 घंटे ago