दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम अपनी दो दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे विभिन्न मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और उच्च स्तर के व्यापार प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर के भोजन के दौरान क्राउन प्रिंस के साथ बातचीत करेंगे। शेख हमदान विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलेंगे।
क्राउन प्रिंस शाम को मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां वे दोनों देशों के शीर्ष कारोबारियों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे।
भारत और यूएई के बीच जारी घनिष्ठ संबंधों को उस समय नई गति मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में यूएई का दौरा किया। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच एक व्यापक और रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत हुई। दुबई ने यूएई के साथ भारत के वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। भारतीय मूल के लगभग 43 लाख लोग दुबई में रहते हैं और काम करते हैं। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और दुबई के साथ बहु आयामी संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगी।
कोयला मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें चरण का…
अगस्त 2026 में भारत के वस्त्र क्षेत्र ने निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की, कुल…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज तेलंगाना के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में आयोजित 79वें हैदराबाद मुक्ति…
पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन…
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री…
पीएम विश्वकर्मा योजना के आज तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…