अंतर्राष्ट्रीय

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों को बहुत आवश्यक न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों को बहुत आवश्यक न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी है। गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भीषण बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से यह सलाह जारी की गई है। गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भीषण बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) में विनाशकारी वर्षा के कारण बनी बाढ़ की स्थिति से मुख्‍य राजमार्ग मूसलाधार बारिश के कारण जलमग्न हो गए हैं। समूचे आकाश में बिजली चमक रही है। विश्‍व की सबसे लंबी इमारत बुर्ज खलीफा के ऊपर भी कभी-कभी बिजली की चमक देखी जा रही है। मूसलाधार बारिश, आंधी और तूफान के कारण इस क्षेत्र के बड़े हिस्‍सों में पानी भर जाने के कारण अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को घर में रहने की सलाह दी है।

स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। मौसम विभाग ने स्थानीय निवासियों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और यात्रियों को कल तक सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

5 घंटे ago