भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान लोकसभा में कहा- विश्‍व के किसी भी नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि विश्‍व के किसी भी नेता ने उनसे ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा। प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्‍पणी विपक्ष के उन आरोपों के बीच आई जिनमें कहा गया है कि अमरीका के दबाव में पाकिस्‍तान के साथ युद्धविराम पर सहमति हुई थी।

दुनिया के किसी भी नेता ने भारत के ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा। अमेरिका के उप-राष्‍ट्रपति जी ने मुझे फोन पर बताया कि पाकिस्‍तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। मेरा जवाब था, अगर पाकिस्‍तान का यह इरादा है तो उसे बहुत महंगा पडेगा।

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा का उत्‍तर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने पाकिस्‍तान में काफी अंदर जाकर आतंकवादी ठिकानों को नष्‍ट किया। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सशस्‍त्र बलों ने केवल 22 मिनट में आतंकी हमले का बदला ले लिया। प्रधानमंत्री ने कहा भारत ने विश्‍व को दिखा दिया है कि वह परमाणु हथियारों के नाम पर किसी भी धमकी के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्‍होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विश्‍व ने आत्‍मनिर्भर भारत की ताकत देखी है। स्वदेश में बने ड्रोन और मिसाईलों ने पाकिस्‍तानी हथियारों तक गोले बारूद की क्षमता को बेनकाब कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का दृष्टिकोण कभी भी स्‍पष्‍ट नहीं रहा और कांग्रेस के नेतृत्‍व वाली सरकारों के कमजोर शासन के कारण आतंकी हमलों में अनेक नागरिकों को अपनी जान गंवानी पडी। इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमले के मामले की जांच में जुटी टीम ने एक हजार से अधिक लोगों से पूछताछ की और उनसे मिली जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की तस्‍वीर बनाई गईं। अमित शाह ने पाकिस्‍तान को क्लीन चिट देने और आतंकवादियों के पाकिस्‍तान का होने का सबूत मांगने पर पूर्व गृह मंत्री पी. चिदम्‍बरम की आलोचना की।

ये कहते है कि पाकिस्‍तानी नहीं थे इसका मतलब पूरी दुनिया के सामने इस देश का एक पूर्व गृहमंत्री पाकिस्‍तान को क्‍लीन चिट दे रहा है। पी. चिदम्‍बरम अगर पाकित्‍स्‍तानी आतंकवादी नहीं थे, तो पाकिस्‍तान पर हमला क्‍यों किया, वो भी सवाल खड़ा कर रहे हैं और इस देश का गृह मंत्री जो कांग्रेस पार्टी से आता है वो कहता है कि क्‍या सबूत, पाकिस्‍तान को बचाने का इनका एक षडयंत्र आज 130 करोड़ लोग जान गए।

Editor

Recent Posts

IMD ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…

3 घंटे ago

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

4 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

4 घंटे ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

4 घंटे ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

4 घंटे ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

4 घंटे ago