भारत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी होगी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त 2 अगस्त को जारी की जाएगी। इस संबंध में आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में 2 अगस्त को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम और अधिक से अधिक किसानों तक लाभ सुनिश्चित करने की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और कृषि विश्वविद्यालयों के निदेशक, कुलपति एवं प्रमुख वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल रहे।

केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ग्रामीण स्तर पर किसानों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और देशव्यापी स्तर पर अभियान के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रूपरेखा तय करने को कहा।

कृषि विज्ञान केंद्रों को तैयारियों को लेकर निर्देश देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 6 हजार रुपये की राशि 3 किस्तों में जारी होती है और प्रत्येक 4 माह में एक किस्त जारी की जाती है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमें किसानों तक लाभ सुनिश्चित करने का अवसर प्राप्त होता है। इस पूरी प्रक्रिया में केवीके की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस बार भी केवीके की मजबूत भूमिका अपेक्षित है, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी जानी चाहिए। यह कार्यक्रम किसानों तक सीधे लाभ पहुंचाने और जन जागरुकता अभियान का माध्यम भी है इसलिए कार्यक्रम एक उत्सव और एक मिशन के रूप में आयोजित होना चाहिए।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसान भाई-बहनों से भी आह्वान किया कि वह बड़ी से बड़ी संख्या में 2 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने वाले कार्यक्रम से जुड़े। यह कार्यक्रम लाभ और कृषि क्षेत्र की विकास योजनाओं से जुड़ने का अवसर है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने अधिकारियों को कृषि सखी, ड्रोन दीदी, बैंक सखी, पशु सखी, बीमा सखी एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंचों के माध्यम से भी कार्यक्रम की वृहद जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर के दौरान एकत्रित किसानों से खरीफ फसल से जुड़े विषयों पर संवाद किया जा सकता है, जो जनसंपर्क की दिशा में बेहद उपयोगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सभी की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने और बड़ी संख्या में किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा।

वर्ष 2019 से शुरू हुई योजना के तहत अब-तक जारी 19 किस्तों में किसानों के खातों में 3.69 लाख करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। 20वीं किस्त में 9.7 करोड़ किसानों को करीब 20,500 करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।

बैठक में कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट सहित कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

Editor

Recent Posts

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

4 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

4 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

17 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

19 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

19 घंटे ago