विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने कल रात वाशिंगटन में अमरीकी रक्षा मंत्रालय मुख्यालय- पेंटागन में वहां के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने भारत-अमरीका रक्षा संबंधों के रणनीतिक महत्व का उल्लेख करते हुए उन्हें द्विपक्षीय संबंधों के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक बताया। यह बैठक क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के तुरंत बाद हुई है। पीट हेगसेथ ने दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने भारतीय सशस्त्र बलों में अमरीकी रक्षा प्रणालियों के एकीकरण के साथ साथ औद्योगिक सहयोग और सह-उत्पादन नेटवर्क के विस्तार पर भी चर्चा की। इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अमरीका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी के लिए नए दस वर्षीय ढांचे पर हस्ताक्षर करने की योजना की घोषणा की थी
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…