भारत

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया

धार्मिक उदघोष के बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस तीर्थ यात्रा के लिए कुल पांच हजार आठ सौ 92 यात्री रवाना हुए हैं, जिनमें से दो हजार चार सौ 89 लोग बालतल मार्ग से और तीन हजार चार सौ तीन अनन्तनाग मार्ग से पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे।

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भारी बारिश की बावजूद भोले बाबा के श्रद्धालु बम बम भोले का जय घोष करते घाटी की ओर आगे बढ़ते जा रहे हैं, जो उम्मीद है कि आज दोपहर बाद बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों तक पहुंचाएंगे, जहां से उनका आगे की यात्रा शुरू करने का कार्यक्रम है। पूरी यात्रा रास्ते में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अभी तक तीन लाख 31 हजार लोगों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कर लिया है। यात्रा के चलते आम लोगों को आवाजाही में कोई परेशानी ना आए इसके लिए आज से लेकर यात्रा संपन्न होने तक विशेष ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की जाएगी।

तीन हजार आठ सौ 80 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ धाम की 38 दिनों की यह यात्रा कल दोनों मार्गों से औपचारिक रूप से शुरू होगी। यह तीर्थ यात्रा इस वर्ष नौ अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर सम्पन्न होगी।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

5 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

6 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

6 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

6 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

6 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

6 घंटे ago