भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक संबंधों का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक संबंधों का आह्वान किया। राष्‍ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक में उन्‍होंने व्‍यापार के नए विकल्‍प तलाशने की आवश्‍यकताओं पर भी बल दिया।

डॉ. जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों और कारोबारी अग्रणियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में राष्‍ट्रमंडल देशों को अपने आर्थिक जोखिम कम करने और व्यापार के नए विकल्प तलाशने की आवश्यकता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन जैसी पहलों को जलवायु परिवर्तन से निपटने में महत्वपूर्ण बताया।

राष्‍ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक से अलग विदेश मंत्री ने एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री और वहां के विदेश मंत्री साथ भी बैठक की। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, लघु और मध्यम उद्यमों तथा प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई।

इससे पहले, डॉ. जयशंकर ने गयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के साथ बातचीत के बाद सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए गुयाना को 50 करोड़ अमरीकी डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की। दोनों देशों ने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और यूपीआई जैसी भुगतान प्रणाली, त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं तथा सूक्ष्म और लघु उद्यमों के विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग से जुड़े तीन समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए।

Editor

Recent Posts

MSME और सैमसंग इंडिया ने कौशल विकास और युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए साझेदारी की

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास…

1 घंटा ago

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। कल…

1 घंटा ago

भारत की राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र यूनेस्को के विश्व स्मृति क्षेत्रीय रजिस्टर में शामिल

यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर में अब भारत की…

1 घंटा ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री पद के लिए यशर पार्टी के नेता गादी आइज़ेनकोट का समर्थन करने पर अरब पार्टियां सहमत हुईं

इस्राएल में अरब राजनीतिक दलों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट और अरब समर्थित राम पार्टी ने…

1 घंटा ago

भारतीय तटरक्षक बल ने मुरसु चक्रवात के बाद से लापता मछुआरों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया

भारतीय तटरक्षक बल ने मुरसु चक्रवात के बाद से लापता मछुआरों की तलाश के लिए…

1 घंटा ago