भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति भारत के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत दुनिया भर में लोकतंत्र का समर्थक है। उन्‍होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति भारत के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे। डॉ. जयशंकर भारत-अमेरिका संबंधों के विकास और अमेरिका में भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर रहे थे।

भारत-अमेरिका संबंधों पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारतीय प्रवासियों का द्विपक्षीय संबंधों में एक बहुत ही सकारात्मक योगदान हैं। उन्होंने कहा कि एच1बी ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में शीत युद्ध जितना ही योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अमरीका में किसी भी अन्य प्रमुख प्रवासी ने अपनी मूल भूमि के साथ इतना गहरा जुड़ाव नहीं रखा है जितना भारतीयों ने रखा है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारतीय प्रवासी बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम कर सकते हैं जो भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर तक ले जाने की क्षमता रखता है।

डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया असाधारण रूप से कठिन दौर से गुजर रही है और अगले पांच वर्षों तक ऐसा ही रहने का अनुमान व्यक्त किया। उन्होंने मध्य पूर्व, यूक्रेन, दक्षिण पूर्व एशिया की घटनाओं और कोविड के निरंतर प्रभाव को चुनौतीपूर्ण बताया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि कुछ संबंध अधिक महत्वपूर्ण हो जाएंगे और कुछ अधिक चिंताजनक हो जाएंगे।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

3 मिनट ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

13 मिनट ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

5 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

7 घंटे ago