insamachar

आज की ताजा खबर

EAM Dr. Jaishankar met King Hamad bin Isa Al Khalifa in Bahrain.
भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने बहरीन में राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने बहरीन में राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर चार खाड़ी देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में कतर से बहरीन पहुंचे। यात्रा के अन्‍य चरण में कुवैत और ओमान भी शामिल हैं।

विदेश मंत्री ने राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की शुभकामनाएं दी। डॉ. जयशंकर ने बहरीन में प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

डॉ. जयशंकर ने बहरीन में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की। अपनी यात्रा के दौरान, डॉ. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए चारों खाड़ी देशों के अपने समकक्षों और शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *