विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-सबाह से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने क्राउन प्रिंस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिवादन दिया। साथ ही, भारत और कुवैत के द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए क्राउन प्रिंस की प्रतिबद्धता की सराहना की। विदेश मंत्री ने खाड़ी क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर उनके विचारों को साझा करने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।





