अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज फिलीपींस के मनीला में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मयण्‍म जयशंकर ने आज फिलीपींस के मनीला में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। एक संयुक्त वक्‍तव्‍य में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमरीका ने एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही आसियान की एकता और केंद्रीय भूमिका के लिए अपने अटूट समर्थन की पुष्टि की।

उथल-पुथल के इस दौर में आपूर्ति श्रृंखला पर सबसे अधिक दबाव दिख रहा है। ऊर्जा, भोजन और स्वास्थ्य सुरक्षा को अब हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना बहुत ज़रूरी है। वर्ष 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा। साथ ही, भारत और आसियान दोनों ही अपने भविष्य को लेकर उम्मीद से भरे हैं। इसलिए, चुनौतियों का सामना करते हुए भी हमें मौकों पर पूरी तरह ध्यान देना चाहिए।

बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक में भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्‍यान केंद्रित किया गया।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में आयोजित समारोह में 72वें राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरोड्रोम विकास के लिए चैलेंज मोड का शुभारंभ किया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण…

5 घंटे ago

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज की

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने यूरोपीय संसद के ITRE प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय संसद…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो…

8 घंटे ago

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर वायु रक्षा अभ्यास वीर गार्डियन -2026 आज संपन्न हुआ

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल -जेएएसडीएफ के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर…

8 घंटे ago