असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 16 जिलों में पानी भरा हुआ है। राज्य में बाढ़ में 21 और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की कुल संख्या 31 हो गई है।
आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 872 गांव अब भी जलमग्न हैं और 5 लाख 64 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 24 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। कामरूप और कामरूप महानगर जिलों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जहां 4 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है।
राज्य सरकार ने 71 राहत शिविर और 202 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं। इन शिविरों में 12 हजार से अधिक लोगों को आश्रय दिया गया है, जबकि एक लाख से अधिक प्रभावित लोगों को राहत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज तथा स्थानीय प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत कार्य में लगातार जुटी हुई है।
भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…
भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…