भारत

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने भारत की अर्थव्यवस्था में बाहरी लोगों से दुराव की नीति-ज़ेनोफ़ोबिया के बाधा बनने के दावे का खंडन किया

विदेश मंत्री डॉ सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत की अर्थव्यवस्था में बाहरी लोगों से दुराव की नीति-ज़ेनोफ़ोबिया के बाधा बनने के दावे का खंडन किया है। एक कार्यक्रम में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि भारतीय समाज सदैव खुले विचारों का रहा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इतिहास में भारत ने हमेशा विविध समाज के लोगों का स्वागत किया है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने हाल ही में कहा था कि भारत और जापान में ज़ेनोफोबिया उनकी अर्थव्यवस्थाओं के विकास में बाधा बन रहा है।

ओडिसा के भुवनेश्वर में डॉ. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत की विदेश नीति में बड़े सुधार होंगे। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्पष्ट विदेश नीति के कारण विभिन्न वैश्विक मुद्दों के बारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्‍होंने कहा कि संपूर्ण खाड़ी क्षेत्र और पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्से युद्ध की स्थिति से गुजर रहे हैं। डॉ० जयशंकर ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में रहने वाले अपने 90 लाख नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंतित है।

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने यह भी कहा कि उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का यह संदेश देने के लिए इस्रायल और ईरान के विदेश मंत्रियों से भी संपर्क किया है और उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का यह संदेश दिया है कि विश्‍व रूस और यूक्रेन युद्ध में आगे न बढ़ने से रोकना चाहता है कि और उन्‍हें तनाव कम करना चाहिए। डॉ. जयशंकर ने कहा कि रूस और यूक्रेन स्‍पष्‍ट विदेश नीति के कारण भारत की मध्‍यस्‍थता चाहते हैं। विदेश मंत्री आज से ओडिसा की दो दिन की यात्रा पर हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में ओडिसा को 18 लाख करोड रूपए की केंद्रीय सहायता मिली है जबकि राज्‍य में 20 पासपोर्ट सहायता केंद्र खोले गए हैं। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यकाल में पीएम आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को दो लाख 70 हजार मकान दिए गए हैं।

Editor

Recent Posts

भारत सरकार ने फारस की खाड़ी में समुद्री स्थिति की समीक्षा की; भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ाई गई

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) फारस की खाड़ी में विकसित हो रही समुद्री…

3 घंटे ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक निजी अस्पताल में हुई मोतियाबिंद की असफल सर्जरी का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इसमें कहा…

3 घंटे ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में खुले नाले में गिरने से एक लड़के की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री की यात्रा के साथ दोनों देशों के बीच वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए मजबूत आधार बनाने पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा ने…

4 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पवेलियन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज स्पेन के बार्सिलोना…

4 घंटे ago

NHAI ने भुवनेश्वर राजधानी क्षेत्र रिंग रोड परियोजना के निर्माण के लिए अनुबंध दिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ओडिशा में छह लेन वाली एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कैपिटल रीजन…

4 घंटे ago