भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज भारत और रूस के बीच स्थायी कार्यनीतिक साझेदारी पर प्रकाश डाला

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज भारत और रूस के बीच स्थायी कार्यनीतिक साझेदारी पर प्रकाश डाला और कहा कि दोनों देशों के जटिल भू-राजनीतिक परिदृश्य से निपटने के साथ ही यह साझेदारी और भी गहरी होगी। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से मास्को में भारतीय दूतावास और रूसी परिषद द्वारा आयोजित रूस और भारत एक नए द्विपक्षीय एजेंडे की ओर सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं।

डॉ. जयशंकर ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को एक सौ अरब डॉलर तक बढ़ाने के अपने निर्धारित लक्ष्य के साथ द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को दोहराया। डॉ. जयशंकर ने बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच संबंधों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने ऊर्जा, रक्षा और प्रौद्योगिकी और कृषि जैसे उभरते क्षेत्रों सहित, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के महत्व पर बल दिया।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त कार्यनीतिक साझेदारी को और बढ़ाना दोनों देशों की विदेश नीति की साझा प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गहरी ऐतिहासिक जड़ों और विश्वास तथा आपसी सम्मान की लम्‍बी परंपरा वाले इस रिश्ते का गतिशील विश्व व्यवस्था की पृष्ठभूमि में विस्तार जारी है।

Editor

Recent Posts

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सेंसेक्स में करीब एक हजार अंकों की गिरावट; निफ्टी भी 299 अंक गिरा

कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच घरेलू शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में…

53 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट…

57 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में रबी अभियान 2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में शुरू हुए दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय…

1 घंटा ago

भारतीय सशस्त्र बलों का 60 सदस्यीय दल भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘कज़िंद’ के नौवें संस्करण में भाग लेने के लिए रवाना

भारतीय सशस्त्र बलों का 60 सदस्यीय दल भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'कज़िंद' के नौवें संस्करण…

1 घंटा ago

DRI ने लगभग 6.6 किग्रा. विदेशी सोना ज़ब्त किया; सरगना समेत 11 लोग गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित सोना तस्‍करी पर निरंतर कार्रवाई करते हुए, पूरे भारत…

1 घंटा ago

ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर ने पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत ऑटोमोटिव परीक्षण क्षमताओं को बढ़ाया

भारी उद्योग मंत्रालय के राष्ट्रीय ऑटोमोटिव बोर्ड के अंतर्गत चेन्नई के ओरगडम स्थित ग्लोबल ऑटोमोटिव…

1 घंटा ago