भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रेंजल ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल नई दिल्ली में पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रेंजेल के साथ प्रतिनिधि स्‍तर की वार्ता की। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने व्‍यापार और निवेश, रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन, संस्‍कृति और जनसम्‍पर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों के समूचे पहलुओं की समीक्षा की।

दोनों मंत्रियों ने आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया। वे संयुक्‍त राष्‍ट्र सहित, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर मौजूदा सहयोग जारी रखने पर भी सहमत हुए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और पुर्तगाल अगले वर्ष राजनयिक संबंध स्‍थापित होने का पचासवां वर्ष मनाएंगे।

पुर्तगला के विदेश मंत्री रेंजल ने वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। वे गोवा भी जाएंगे, जहां उनके राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री से मिलने की उम्‍मीद है।

बाद में सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक के दौरान उन्‍होंने भारत और पुर्तगाल के बीच संबंधों की समीक्षा की और स्वच्छ ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, डिजिटल, परिवहन, विरासत और समुद्री सहयोग से जुडे क्षेत्रों में नए अवसरों की पहचान की गई। दोनों नेताओ ने पश्चिम एशिया, यूक्रेन और हिंद प्रशांत से जुडे मुद्दों पर विचार साझा किए।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

59 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

1 घंटा ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

1 घंटा ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

3 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

3 घंटे ago