आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 14 दिसंबर 2024

भारत के संविधान के 75 वर्षों के गौरवशाली यात्रा पर संसद में शुरू हुई दो दिन की चर्चा, को आज सभी अखबारों ने अपने पहले पृष्‍ठ पर अलग-अलग शीर्षक से प्रकाशित किया है। दैनिक भास्‍कर और पंजाब केसरी लिखता है- संविधान पर आमने-सामने वहीं हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है – संसद में महारथियों के बीच महासंग्राम।

अगले वर्ष जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रयागराज में 55 सौ करोड़ रूपये की एक सौ 67 विकास कार्यों का शिलान्‍यास और उद्घाटन आज के सभी समाचार पत्रों की सुर्खी है। अमर उजाला ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कथन को दिया है – कुंभ मेला एकता का महायज्ञ, जहां जाति और संप्रदाय का मिट जाता है भेद। वहीं नवभारत टाइम्‍स लिखता है- प्रधानमंत्री ने जांची, कुंभ की तैयारी, क्रूज से की सैर।

लोकसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान-लद्दाख से देपसांग में सभी निरीक्षण स्‍थलों तक जाएंगे सुरक्षा बल, को जनसत्‍ता सहित सभी समाचार पत्रों ने दिया है।

ईपीएफओ सदस्‍यों के लिए एटीएएम से धन निकालने की सुविधा जल्‍द शुरू होने को लोकसत्‍य और जनसत्‍ता ने अपनी सुर्खी बनाया है।

वहीं किसानों का आज फिर दिल्‍ली कूच। शंभू बॉर्डर पर हरियाणा की पुलिस ने मजबूत किया सुरक्षा का घेरा- दैनिक जागरण की खबर है।

वहीं लगभग सभी समाचार पत्रों ने सुप्रीम कोर्ट के बयान को भी दिया है- विरोध प्रदर्शन का गांधीवादी तरीका अपनाए किसान।

राजस्‍थान पत्रिका ने नारी शक्ति को सलाम शीर्षक से अपने पहले पृष्‍ठ पर इस खबर को सचित्र प्रकाशित किया है। भारत की वित्‍तमंत्री लगातार छठी बार फोर्ब्‍स की सूची में।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान (DIAT) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान से आधुनिक युग की…

2 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में काकद्वीप-गंगासागर नई रेल लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में काकद्वीप और गंगासागर के बीच नई रेल लाइन के…

2 घंटे ago

‘संचार साथी’ पहल के फायदों पर बल देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसने 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान को रोका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा – नशीले पदार्थों की लत से लड़ाई में देशभर में जनभागीदारी बढ़ रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…

2 घंटे ago

क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 243 रनों की बढ़त बनाई

क्रिकेट में, मेजबान न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए, खडकवासला में 151वें पाठ्यक्रम, शरद सत्र 2026 की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा…

3 घंटे ago