अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज होने वाली महत्‍वपूर्ण खनिज संबंधी मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले कल रात वाशिंगटन में अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्हें उनसे मिलकर प्रसन्‍नता हुई। विदेश मंत्री ने कहा कि द्विपक्षीय सहयोग एजेंडे, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हमारी व्यापक बातचीत हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत-अमरीका रणनीतिक साझेदारी के पहलुओं पर चर्चा हुई। इनमें व्यापार, ऊर्जा, परमाणु, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और प्रौद्योगिकी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न तंत्रों की शुरुआती बैठकों पर सहमत हुए। अमरीका के प्रमुख उप-प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने एक बयान में कहा कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री ने महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, खनन और प्रसंस्करण पर द्विपक्षीय सहयोग को औपचारिक रूप देने पर चर्चा की।

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत के विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बीच हुए व्यापार समझौते का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने नए आर्थिक अवसरों को खोलने और हमारे साझा ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने-अपने देशों के एक साथ काम करने के महत्व पर जोर दिया।

विदेश मंत्री रूबियो और विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्वाड के माध्यम से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की। उन्होंने स्वीकार किया कि एक समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।

यह बैठक डॉ. जयशंकर की अमरीका की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान और भारत और अमरीका द्वारा एक व्यापार समझौते की घोषणा के एक दिन बाद हुई। इसके तहत वाशिंगटन भारतीय सामानों पर टैरिफ 18 प्रतिशत तक कम करने पर सहमत हुआ।

अमरीका आज वाशिंगटन में उद्घाटन महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस बैठक में वैश्विक महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने और विविधता लाने पर सहयोग को गहरा करने के लिए 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल एक साथ आएंगे।

इससे पहले डॉ. जयशंकर ने अमरीकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट से भी मुलाकात की, जिसमें दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने कहा कि स्कॉट बेसेंट के साथ भारत-अमरीका आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा हुई।

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…

2 घंटे ago

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के…

2 घंटे ago

एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की जांच शुरू की

अमरीका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की…

2 घंटे ago

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्žताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को…

2 घंटे ago

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई…

2 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन कॉप-31 आज से तुर्की के अंतालया में

भारत सहित करीब 200 देशों के नेता, वैज्ञानिक, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और पर्यावरण कार्यकर्ता…

2 घंटे ago