भारत सहित करीब 200 देशों के नेता, वैज्ञानिक, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और पर्यावरण कार्यकर्ता आज से तुर्किये के शहर अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के कॉप-31 में भाग ले रहे हैं। दो सप्ताह तक चलने वाला यह सम्मेलन 20 नवंबर तक जारी रहेगा।
सम्मेलन का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, जलवायु वित्त में वृद्धि करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की क्षमता मजबूत करना है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन-यूएनएफसीसीसी के तहत हर वर्ष आयोजित होने वाला कॉप वैश्विक जलवायु परिवर्तन पर चर्चा और सामूहिक कार्रवाई के लिए सबसे बड़ा मंच है। इसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, वैज्ञानिक, कारोबारी और नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं। कॉप-31 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन-डब्ल्यूएमओ देशों को वैश्विक जलवायु की स्थिति से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी और आंकड़े उपलब्ध कराएगा। इस दौरान संगठन की प्रमुख रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ क्लाइमेट अपडेट 2026’ भी जारी की जाएगी। इसमें जलवायु से जुड़े प्रमुख संकेतकों और उनके प्रभावों का वैज्ञानिक आकलन होगा।
इस वर्ष का जलवायु सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम-यूएनईपी की इसी महीने जारी रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता जरूरतों से काफी कम है। संस्थागत बाधाओं के कारण योजनाओं को लागू करने में कठिनाई आ रही है और जलवायु परिवर्तन से होने वाला नुकसान लगातार बढ़ रहा है।
यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को…
कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई…
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस का दौरा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…