भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले को बेहद चिंताजनक बताया

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले को बेहद चिंताजनक बताया है। आज सुबह कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में डॉ. जयशंकर ने इस बात पर चिंता प्रकट की कि कनाडा में आतंकी गुटों को राजनीतिक शरण दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कनाडा ने बिना कोई विशेष जानकारी दिए आरोप लगाने का एक पैटर्न विकसित कर लिया है। उन्होंने कहा कि कनाडा में भारतीय राजनयिकों पर निगरानी रखा जाना अस्वीकार्य है।

कैनबरा में हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों के बारे में पूछे जाने पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने कहा कि ये हमले भारतीय समुदाय के लिए परेशानी पैदा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सभी ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा और सम्मान के हकदार हैं, भले ही उनकी आस्था और संस्कृति कुछ भी हो।

इससे पहले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्रियों की 15वीं औपचारिक वार्ता में भाग लिया। दोनों मंत्रियों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास-पड़ोस, हिन्द-प्रशांत, पश्चिम एशिया, यूक्रेन और वैश्विक कार्यनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक कार्यनीतिक साझेदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह मजबूत राजनीतिक संबंधों, सुदृढ़ रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विस्तारित व्यापार, अधिक गतिशीलता और गहरे शैक्षिक संबंधों में परिलक्षित होता है।

Editor

Recent Posts

TDB-DST ने “बूस्ट इलेक्ट्रिक जंप टेक-ऑफ (BE-JTO)” शीर्षक परियोजना के लिए गुरुग्राम स्थित केसी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने…

7 सेकंड ago

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

7 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

7 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

21 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

1 दिन ago