विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज ब्रिसबेन में भारत के नये महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। डॉ जयशंकर ने इस अवसर पर कहा कि यह दूतावास क्वींसलैंड के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाने, व्यापार बढाने, शैक्षिणक संपर्क का विस्तार करने और भारतीय मूल के लोगों को सुविधा पहुंचाने में योगदान देगा। उन्होंने इसे भारत और ऑस्ट्रेलिया के निरंतर मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों में मील का पत्थर बताया।
विदेश मंत्री ने कहा कि इस महावाणिज्य दूतावास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से पिछले वर्ष किया गया वादा पूरा हो गया है।
उन्होंने क्वींसलैंड की गवर्नर डॉ. जीनेट यंग से भी मुलाकात की।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…