विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज अटलांटा में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की अध्यक्षता में आयोजित जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुगम बनाने और साझा आर्थिक तथा सुरक्षा चुनौतियों पर सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। डॉ. जयशंकर कल देर शाम अटलांटा पहुंचे।
डॉ. जयशंकर जी20 बैठक से इतर क्वाड देशों – अमरीका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। इस वर्ष आयोजित होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की यह दूसरी बैठक होगी। अटलांटा से विदेश मंत्री पहली नवम्बर से चार नवम्बर तक होने वाली राष्ट्रमंडल राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में भाग लेने के लिए सेंट जॉन्स, एंटीगुआ और बारबुडा जाएंगे। आगामी बैठक का विषय है “समृद्ध राष्ट्रमंडल के लिए साझेदारी और निवेश में तेजी लाना”।





