अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री जयशंकर ने न्यूयॉर्क में जी4 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी-4 देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की और पाठ आधारित वार्ता के जरिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार के लिए इस समूह की प्रतिबद्धता दोहरायी। पाठ-आधारित वार्ता से तात्पर्य किसी समझौते की ऐसी विषय वस्तु तैयार करने की प्रक्रिया से है जिसे स्वीकार करने और जिस पर हस्ताक्षर करने के लिए सभी पक्ष तैयार हों। जी-4 राष्ट्रों में ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान शामिल हैं।

आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका आए जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के इतर जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा, जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक और ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से मुलाकात की।

एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज न्यूयॉर्क में अपने समकक्षों–एनालेना बेयरबॉक, योको कामिकावा और माउरो विएरा के साथ जी4 विदेश मंत्रियों की पारंपरिक बैठक में शामिल होकर प्रसन्नता हुई। जी4 ने पाठ आधारित वार्ता के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।’’

जी-4 देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए एक-दूसरे की दावेदारी का समर्थन करते हैं। भारत, सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए वर्षों से किए जा रहे प्रयासों में अग्रणी रहा है तथा उसका कहना है कि 1945 में स्थापित 15 देशों की परिषद 21वीं सदी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उपयुक्त नहीं है। उसका मानना है कि यह समकालीन भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करती।

ध्रुवीकृत सुरक्षा परिषद शांति और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में भी विफल रही है। उसके सदस्य यूक्रेन युद्ध और इजराइल-हमास संघर्ष जैसे मुद्दों पर बंटे हुए हैं। जयशंकर ने सोमवार को वेनेजुएला के अपने समकक्ष यवान गिल के साथ भी ऊर्जा और आर्थिक सहयोग एवं अन्य मुद्दों पर बातचीत की।

एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज यूएनजीए के इतर वेनेजुएला के विदेश मंत्री यवान गिल से मिलकर खुशी हुई। ऊर्जा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहयोग के साथ-साथ बहुपक्षवाद में सुधार पर भी चर्चा हुई।’’

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन…

1 घंटा ago

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में अगले पांच दिन मूसलाधार वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्‍काल में अगले पांच दिन के दौरान भारी बारिश…

1 घंटा ago

तुर्किये में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त

तुर्किये में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई है। सम्मेलन…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ईटानगर में NDRF की 12वीं बटालियन परिसर का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया…

15 घंटे ago

सरकार की नीतियों से देश में अब तक 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर: वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक…

15 घंटे ago

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।…

17 घंटे ago