भारत

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा-पोलैंड को आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त नहीं करना चाहिए और भारत के पड़ोस में आतंकवादी ढांचे को बढ़ावा देने में मदद नहीं करनी चाहिए

विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कहा है कि पोलैंड को आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त नहीं करना चाहिए और भारत के पड़ोसी देशों में आतंकी ढांचे को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्‍वॉफ् शिकोर्स्‍की के साथ आज नई दिल्‍ली में बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर ने कहा कि पोलैंड के लिए भारतीय क्षेत्र अंजान नहीं है और वह सीमापार आतंकवाद की दीर्घकालीन चुनौती से भलीभांति परिचित है। उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता में क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा होगी।

डॉ.जयशंकर ने कहा कि हाल के समय में अमरीका और फ्रांस में उन्‍होंने यूक्रेन संघर्ष और उसके प्रभावों के बारे में भारत का दृष्टिकोण साझा किया था।

पिछले वर्ष न्यूयॉर्क में और इस वर्ष जनवरी मे पेरिस में, हमने यूक्रेन संघर्ष और इसके प्रभावों पर खुलकर अपने विचार साझा किए हैं। हमने बार-बार इस बात पर बल दिया है कि भारत को चुनिंदा रूप से निशाना बनाना अनुचित और अन्यायपूर्ण है। और मैं आज फिर से इसे दोहरा रहा हूं।

डॉ.जयशंकर ने कहा कि मध्‍य यूरोप में पोलैंड भारत के सबसे बड़े व्‍यापारिक साझेदारों में से एक है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार सात अरब डॉलर है, जिसमें पिछले एक दशक में लगभग दो सौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्‍होंने बताया है कि पोलैंड में भारतीय निवेश तीन अरब डॉलर से अधिक हो गया है जिससे पोलैंड में रोजगार के कई अवसर सृजित हुए हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, उसके बाजार का आकार और निवेश केंद्रित नीतियां पोलैंड के कारो‍बारियों के लिए बड़े अवसर उपलब्‍ध कराती है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

3 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

3 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

4 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

4 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्‍त करने के लिए अमरीका और ईरान की आज इस्‍लामाबाद में वार्ता

पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…

4 घंटे ago