भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्राजील के विदेश मंत्री नई दिल्ली में भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा आज नई दिल्‍ली में भारत ब्राजील संयुक्‍त आयुक्‍त की 9वीं बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे। ब्राजील के विदेश मंत्री चार दिन की यात्रा पर शनिवार को नई दिल्‍ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि माउरो विएरा की यात्रा से भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा मिलेगा। मंत्रालय ने कहा है कि डॉ. जयशंकर और माउरो विएरा बताएंगे कि तीन देशों के समूह त्रोइका के रूप में किस तरह दोनों देश मिलकर पिछले वर्ष भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 सम्‍मेलन के प्रमुख परिणामों की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

जी-20 के अध्‍यक्ष के रूप में ब्राजील का कार्यकाल नवंबर 2024 तक है। ब्राजील की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत जी-20 त्रोइका में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। ब्राजील की मेजबानी में इस वर्ष 18 और 19 नवंबर को रियो डी जेनेरो में जी-20 देशों के नेताओं का शिखर सम्‍मेलन होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और ब्राजील के बीच बहुपक्षीय संबंधों की जड़ें उन मूल्‍यों में हैं, जो दोनों देश साझा करते हैं। यह भी कहा गया है कि विदेश मंत्री विएरा की यात्रा दोनों देशों के बीच 2006 में शुरू की गई रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही, इसके माध्यम से विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मामलों में सहयोग के नए रास्‍ते तलाशे जाएंगे।

इससे पहले जुलाई में विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंधों से जुड़े मामलों के सचिव डी रवि के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल रियो डी जेनेरो में जी-20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक में शामिल हुआ। इस दौरान स्‍वच्‍छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन और अमृत योजना सहित भारत के प्रमुख विकास कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया और जल तथा स्वच्छता से जुड़े सतत विकास लक्ष्य त‍क पहुंचने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

12 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

18 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

18 घंटे ago